फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें आसमान पर पहुंचा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, केजरीवाल के आवास पर फेंका कूड़ा

Fri, 05 Oct 2018 03:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसीडी कर्मचारी
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर 23 दिन से हड़ताल पर चल रहे पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा गुरुवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुबह से ही सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नारेबाजी और हंगामे के बीच सड़क जाम कर दिया। इसके चलते गुरुवार दोपहर सिविल लाइन से लेकर कश्मीरी गेट तक यातायात पूरी तरह से ठप्प रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें धीरे धीरे मजनूं के टीले तक दिखाई देने लगी।  

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों के इस गुस्से के पीछे निगम में भाजपा की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। कर्मचारियों का कहना है कि जहां पूर्वी दिल्ली में चारों ओर कचरा फैला है। उनकी हड़ताल पर अब तक ठोस संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार की चुप्पी भी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम जमकर राजनीति खेल रहा है। भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच फंसे इन हजारों कर्मचारियों ने अब मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। 

उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह और आयुक्त पुनीत गोयल दिनभर सफाई कर्मचारियों की मांगों पर माथापच्ची करते रहे, लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार को फिर से वे इस बारे में बातचीत करेंगे। वहीं, प्रदर्शन के बाद सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी। केजरीवाल ने सीधे तौर पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए पूर्वी दिल्ली को गंदा करने के पीछे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने भाजपा की गंदी राजनीति और दिल्ली सरकार की हकीकत के बारे में पूरी जानकारी दी है।        
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएम के घर के बाहर फेंका कूड़ा      

mcd workers
कर्मचारियों ने सीएम के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका और कूड़ा फेंका। सफाई कर्मचारी सुबह से ही चंदगी राम अखाड़े के पास इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। इसके बाद इन्होंने सीएम आवास की ओर रुख किया। मगर रास्ते में पुलिस ने इन्हें रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और जमकर कूड़ा फेंका।      

सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग      
विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए सफाई कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस का प्रहार भी सहने को मिला। एक ओर राजनीति और दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के इस तरह की कार्रवाई से सफाई कर्मचारी पूरी तरह से खफा हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी भलीभांति थी। इसके बाद भी पुलिस के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ गलत बर्ताव किया। पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग में कुछ सफाईकर्मियों को चोटें भी आई हैं। कुछ सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के वक्त जिला पुलिस सुरक्षाकर्मियों की संख्या 250 थी, जबकि अर्धसैनिक बलों के जवानों की 10 कंपनियां मौके पर मौजूद थीं।     

मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी      
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया कि जब तक हम लोगों को वेतन और एरियर नहीं मिल जाता है, हड़ताल खत्म नहीं होगी। भले ही पूरी दिल्ली में कूड़ा फैल जाए। गहलोत ने कहा कि भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी तक के नेताओं के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं भी हमारी नहीं सुनी गई । इस बार सफाई कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।    



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें