फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने तीन साल की बच्ची से रेप

Wed, 05 Feb 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी गार्डन कालोनी में मंगलवार सुबह एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची से बलात्कार कर डाला। पता चलने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बच्ची को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पड़ोस में ही भैंसों की डेयरी चलाता है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे लक्ष्मी गार्डन कालोनी निवासी एक व्यक्ति की तीन वर्षीय बेटी घर के पास की दुकान पर टॉफी लेने गई थी।

कालोनी में ही भैंसों की डेयरी चलाने वाला साजिद (22) उसे गोद में उठाकर मदरसे के पास एक खाली पडे खंडहर में ले गया तथा उसे हवस का शिकार बना डाला। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों को उसके रक्त रंजित कपडे़ देखकर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि बच्ची को उपचार के लिए गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें