नोएडा के सेक्टर 125 के साईं मंदिर के पास मंगलवार की शाम को तीन वर्षीय एक बच्ची पुलिस को लहूलुहान अवस्था में मिली।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट थी और पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। बच्ची के उपचार के लिए पुलिस वालों ने चंदा भी एकत्र किया।
एम्स में भर्ती बच्ची की हालत में अब सुधार है। बच्ची ने अपने पिता का नाम निजाम और मां का नाम रूबीना बताया है। पुलिस उसके माता पिता को खोजने का प्रयास कर रही है।