फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुल्तानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए उपयोगी फिल्मीअंदाज में पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहे तीन वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिमी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने विवेक विहार इलाके से दबोचा
विज्ञापन

-गिरफ्तार बदमाश 50 से अधिक वाहनों की कर चुके हैं चोरी
-पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने विवेक विहार इलाके में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय बदमाशों ने फिल्मीअंदाज में पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद वहां से भागने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की। बदमाशों की पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी मसरूर (56), मेरठ निवासी आसिफ (42) और मुजफ्फरनगर निवासी अकील (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनसे चोरी के वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार पश्चिमी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा को बुधवार रात विवेक विहार इलाके में वाहन चोरों के आने की जानकारी मिली। विवेक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ वाहन चोर सेल्टॉस कार से विवेक विहार अंडरपास के रास्ते निकलने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। साथ ही उनके रास्ते को रोकने के लिए एक क्रेन की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम काे संदिग्ध कार सवार आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने लगे। आगे मौजूद पुलिस टीम ने क्रेन से उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस की बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान बदमाशों ने हवलदार देवेंद्र और सिपाही मनीष को कुचलने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भागते समय बदमाशों की कार एक आई-20 कार से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद तीनों बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। जिनका पीछाकर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच में पता चला कि बरामद कार को बदमाशों ने पिछले साल 2 सितंबर को मुखर्जी नगर इलाके से चुराई थी। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनसे वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बदमाशों ने अब तक 50 वाहनों की चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें