फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनें रद्द, 20 से ज्यादा चल रहीं लेट

Sat, 27 Dec 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की मार से ट्रेन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घना कोहरा और लेटलतीफी की वजह से शुक्रवार को दो लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ गाजियाबाद-हापुड़ के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन भी रद्द कर दी गई। इनके अलावा 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बनारस-दिल्ली हॉलिडे स्पेशल ट्रेन 4:10 घंटे, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी 13 घंटे, देहरादून-नईदिल्ली जनशताब्दी 1:15 घंटे, हावड़ा-नईदिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 17:55 घंटे, कोलकाता राजधानी 1:35 घंटे, पटना राजधानी 7:15 घंटे, हावड़ा-दिल्ली कालका मेल 5:20 घंटे, सियालदह राजधानी 2:10 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 11 घंटे, मगध एक्सप्रेस 5:40 घंटे लेट रही।
..
धूप ने दी राहत, शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी
शुक्रवार को भी शीतलहर की वजह से मौसम का मिजाज बेहद ठंडा रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। हालांकि 11 बजे निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। लेकिन शाम पांच बजे से ही फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव पर हाथ तापते रहे तो घरों में लोग रजाइयों में दुबके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सर्दी का सितम और बढ़ जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक -एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
.
ट्रेनों में भीड़ के चलते रेलवे ने बढ़ाए कोच
भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आठ ट्रेनों में एक-एक कोच बढ़ा दिया है। 30 दिसंबर तक सात अन्य ट्र्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे। यह व्यवस्था अतिरिक्त कोच बढ़ाने की यह व्यवस्था तीन फरवरी तक लागू रहेगी।

नई दिल्ली से हबीबगंज, लखनऊ और अजमेर शताब्दी में फर्स्ट एसी चेयरकार का एक-एक कोच बढ़ाया गया है। हजरत निजामुद्दीन-पूणे दूरंतो में सेकेंड एसी, चंडीगढ़-केरल संपर्कक्रांति में स्लीपर कोच और सराय रोहिला दिल्ली-जम्मूतवी दुरंतो में सेकेंड एसी का कोच बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें