फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रिश्वत लेने के लिए थाने के सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बनाई झोपड़ी, घूस लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

Sat, 17 Aug 2024 09:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गाजीपुर थाने के सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनिवास ने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनिवास ने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

 
दरअसल, गाजीपुर थाने के सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक झोपड़ी बना रखी थी। इस झोपड़ी में वाहन चालक चालान से बचने के लिए रिश्वत देते थे। रिश्वत जमा करने के बाद पैसों को यह पुलिसकर्मी आपस में बांट लेते थे। इसी से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें एक वाहन चालक पैसे से भरा पर्स रखकर चला जाता है। बाद में पुलिसकर्मी उसमें से पैसे निकालकर गिनता है। दूसरे वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी पैसे को आंपस में बाटते हुए दिखाई देते हैं। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी कल्याणपुरी सर्कल के हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनिवास ने इन पर संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ व्यापक विभागीय जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें