फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ भी देती थी साथ: 55 लाख के चरस के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाकर भारत में करते थे सप्लाई

Fri, 24 Jan 2025 04:26 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलो 500 ग्राम चरस बरामद किया है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम मेरठ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस दौरान सरगना समेत तीन लोगों को जीरो प्वाइंट यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच किलो 500 ग्राम अवैध चरस, तीन मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि गिरोह का सरगना भाकसु कामी उर्फ बागसुर कामी है, जो मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। धीरज सिंह सामन्त और महिला आरोपी तुलसी देवी धीरज की सगी बुआ है। दोनों गिरोह के सदस्य हैं। भाकसु कामी नेपाल से चरस लेकर आता है, जिसे धीरज अपनी बुआ तुलसी के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली व एनसीआर के लोगों को फुटकर में बेच कर मुनाफा कमाते हैं। 

तुलसी के खिलाफ थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रही थी। आरोपी लंबे समय से तस्करी में लिप्त रहे हैं। कई साल से इस धंधे में लिप्त हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर भारत के मैदानी इलाकों में बेचने का कार्य करते हैं। तस्करों के तार अंतर्राज्यीय गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से चरस ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार
1.
भाकसु कामी उर्फ बागसुर कामी निवासी गांव थवांग वार्ड नंबर-3 जिला रोलपा नेपाल।
2. धीरज सिंह सामन्त निवासी गांव छाना गलाती थाना धारचूला नैनीताल उत्तराखंड।
3. तुलसी देवी उर्फ मोटी पत्नी दान सिंह निवासी इंदिरा नगर-1 गांव बिन्दु खत्ता तहसील लालकुआं गागा नैनीताल उत्तराखंड। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें