फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से 3 सगी बहनों की मौत, 2 घंटे बाद मिली डेडबॉडी

Fri, 07 Sep 2018 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पुन्हाना
विज्ञापन
उजीना ड्रेन
विज्ञापन

पुन्हाना खंड के गांव बिछौर में शुक्रवार सुबह उजीना ड्रेन में डूबने तीन सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के घर में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


बिछौर निवासी सुलेमान ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे उसकी बेटियां रकमीना (24), रुकसीना (22) और  सहरूना (15) चारा लेने जंगल गई थीं। बारिश होने से खेतों व रास्तों में कीचड़ भरा था और इस वजह से उनके कपडे़ व पैर गंदे हो गए थे। ऐसे में तीनों हाथ-पैर धोने के लिए पास ही स्थित उजीना ड्रेन में उतर गई।

नहर में करीब 12 फीट तक पानी चल रहा था। अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। अन्य दोनों बहनें हाथ पकड़कर उसे निकालने की कोशिश करने लगीं, लेकिन उनका भी पैर फिसल गया और वे भी नहर में गिर गईं। 
विज्ञापन


एक लड़की को नहर में डूबते देख पास ही स्थित खेत में काम कर रहे बच्चों ने गांव में सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांव के ही तैराक लड़कों को नहर में उतारा गया।

करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद नहर से तीनों बहनों के शव निकाल लिए गए। हेडक्वार्टर डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर ही पहुंचने से ही पहले ग्रामीणों ने शवों को निकाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें