फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में 2 करोड़ों की ठगी कर हुआ था फरार, गुरुग्राम में हुआ गिरफ्तार

Fri, 07 Sep 2018 05:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तेलंगाना के साइबराबाद में विज्ञापन के नाम पर एक कंपनी से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी शातिर ठग को शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित उसके आवास से तेलंगाना पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की गुरुग्राम ब्रांच के संयुक्त अभियान में दबोच लिया गया। आरोपी राधेश्याम शर्मा हिसार स्थित एफएमएलएसी कंपनी का मुख्य प्रबंध निदेशक है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में आवश्यक कार्रवाई के बाद तेलंगाना पुलिस उसे लेकर लेकर लौट गई।       

विज्ञापन


हरियाणा एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से विज्ञापन के लिए काम करने वाली एफएमएलएसी कंपनी ने कुछ दिनों पहले तेलंगाना के साइबराबाद में विज्ञापन के नाम पर एक एजेंसी से दो करोड़ की ठगी की थी।

मामले में कंपनी प्रबंधन ने 30 अगस्त को कुकटपल्ली (साइबराबाद) थाने में मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी गुरुग्राम में रहता है। तेलंगाना पुलिस ने यहां एसटीएफ से संपर्क किया।      
विज्ञापन


एसटीएफ डीआईजी सतीश बालान के मुताबिक, दो दिन पहले तेलंगाना पुलिस की ओर से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को दोनों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें