फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कई स्कूलों को उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 21 Sep 2026 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इनमें मदर इंटरनेशनल स्कूल, नेवी चिल्ड्रन स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
बम की धमकी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। इन धमकियों के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी भरे ईमेल प्राप्त करने वाले स्कूलों में मदर इंटरनेशनल स्कूल, हौज खास शामिल है। इसके अलावा नेवी चिल्ड्रन स्कूल, चाणक्यपुरी को भी ऐसी ही धमकी मिली। रोहिणी के सेक्टर 14 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल को भी ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कर रही है। सभी प्रभावित स्कूलों में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं। अब तक की जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यह जांच अभी भी जारी है।

दिल्ली पुलिस ने इन धमकियों को गंभीरता से लिया है। पुलिस की विशेष टीमें स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड भी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद कई स्कूलों को खाली करा लिया गया। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें