बीसीसीआई बोर्ड ट्रॉफी अंडर-14 के बाद अब अंडर-16 में भी शहर के तीन खिलाड़ी मोहित भाटिया, मनीष राठी और विधान सेठी का चयन यमुनानगर टीम में किया गया है।
तीनों मंगलवार सुबह यमुनानगर में लगने वाले शिविर के लिए रवाना हो गए हैं। तीनो ेसेक्टर-11डी डीपीएस क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। इनके चयन पर इनके परिवार वालों को बेहद खुशी है।
डबुआ कॉलोनी के मनीष राठी लैफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज हैं। जबकि एनआईटी-5 के मोहित भाटिया आलराउंडर के तौर पर चुने गए हैं। वह बल्लेबाजी के साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी बखूबी कर लेते हैं।
यह दोनों खिलाड़ी अंडर-14 में खेल चुके है जबकि सेक्टर-8 के विधान सेठी को बीसीसीआई बोर्ड ट्रॉफी में पहली दफा खेलने का मौका मिला है। वह एक मीडियम पेसर के तौर पर टीम में चुने गए हैं।