फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाकू की नोक पर कर रहे थे लूटपाट, पुलिस ने तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-विजय विहार थाना इलाके में वारदात को दिया अंजाम, दो लोगों से नकदी और फोन लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के विजय विहार थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहचान विजय विहार निवासी किशन, विक्की और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 4 मार्च की शाम 6 बजे विजय विहार थाना पुलिस को लूटपाट की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विजय विहार फेज दो निवासी रुद्र मंडल मिला। जिसने बताया कि वह पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं। शाम करीब 5.20 बजे वह अपने साथी मिथुन कुमार के साथ बुध विहार जा रहे थे। वॉशिंग सेंटर के पास तीन अनजान लड़कों ने उन्हें रोक लिया। तीनों में से एक आरोपी ने चाकू दिखाया, दूसरे ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे ने दोनों पीड़ितों के फोन लूट लिए और नकदी लूटकर बुध विहार की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया। पुलिस ने उनके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लूटपाट का केस किया। पुलिस ने एक टीम बनाकर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सर्विलांस के जरिये तीन आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और चाकू बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशन विजय विहार का घोषित बदमाश है और उसपर झपटमारी और चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें