फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्तान नगर में जर्जर मकान की छत गिरने से दंपति समेत तीन घायल, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

Fri, 21 Aug 2020 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुल्तान नगर में गिरी घर की छत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक तरफ गर्मी से राहत लेकर आई वहीं कुछ लोगों के लिए यह आफत साबित हो रही है। बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम विहार के मुल्तान नगर में एक पुराने और जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों में दंपति और उसकी 16 साल की बेटी शामिल है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मुल्तान नगर के हरि सिंह पार्क इलाके में एक मकान की छत गिर गई है और हादसे में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक पड़ोसियों ने मलबे में फंसे राधेश्याम (45) उसकी पत्नी कविता (40) और बेटी महक (16) को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। 

कविता के सिर में गंभीर चोट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राधेश्याम को भी सिर और हाथ में चोट लगी है जबकि महक को हाथ पर मामूली चोट है। घटना के समय घर में उसका 11 साल का बेटा हिमांशु भी था, जो छत के गिरने से पहले हुई चरचराहट सुनकर परिजनों को छत गिरने की घटना को लेकर आगाह किया और घर से बाहर निकल गया। राधेश्याम कपड़ों की रेहड़ी लगाकर गुजारा करता है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 150 गज में बना मकान तीस साल पुराना है। मकान की छत पटिया और गाटर से बना था जो काफी जर्जर हाल में था। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में होने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें