फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे, सत्येंद्र जैन ने कहा- सरकार अपनी तैयारियां ऐसी ही जारी रखेगी

Fri, 21 Aug 2020 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। रिकवरी दर 90 फीसदी से ज्यादा हो गया है और संक्रमण दर भी 7 फीसदी पर है। एक समय य ह दर 30 फीसदी हो गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तैयारियों को ऐसी ही जारी रखेगी और संक्रमण के खिलाफ लगातार ठोस कदम उठाती रहेगी। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी तैयारियों को जारी रखेगी। यूरोप और अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन देशों में संक्रमण के मामले दोबारा से बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में भी बुधवार को  69 हजार से अधिक नए केस आए थे, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसलिए, यह नहीं मान कर चल सकते हैं कि दिल्ली में कोरोना खत्म हो गया है। 

सक्रिय मरीज बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन मरीजों की संख्या घट और बढ़ रही है। इसमें कोई चिंता का विषय नहीं है, क्योकि कोरोना की संक्रमण दर में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। यह 7 फीसदी पर ही बनी हुई है। यानी, 100 लोगों की जांच में 7 ही संक्रमित मिल रहे हैं। जो राष्ट्रीय औसत से कम है। रोजाना आने वाले मामलों में भी काफी कमी आई है। अब औसतन 800 से 1200 मामले आ रहे हैं। जून, जुलाई में यह आंकड़ा 3500 तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें