फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले दंपती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने शादीशुदा महिला से कुंवारे युवक की शादी करवाकर ठगे छह लाख रुपये, बाद में थाने में की महिला की गुमशुदगी की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ख्याला थाना पुलिस ने शादी करवाने का झांसा देकर कुंवारे युवकों से ठगी करने वाले एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजस्थान के एक युवक से इस एवज में छह लाख रुपये ठगे थे। महिला शादी कर उस व्यक्ति के साथ रह रही थी और उसका इरादा बाद में घर से नकदी और कीमती सामान लेकर भागने का था। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 18 जून को एक परिवार वालों ने ख्याला थाने में लवली नाम की एक महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि लापता महिला राजस्थान के पाली जिले में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम को राजस्थान के पाली भेजा, जहां महिला का पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवली ने बताया कि उसकी शादी कमल से 18 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। वह अपने पति कमल और उनके साथियों के साथ मिलकर नकली शादियों का आयोजन करके कुंवारे पुरुषों को निशाना बनाती थी। उसने बताया कि उसके पति और उनके साथियों ने उसे एक कुंवारी महिला के तौर पर पेश कर एक जून को राजस्थान के जालौर निवासी श्रवण वैष्णव के साथ उसकी शादी तय कराई। उन्होंने पीड़ित से इसके एवज में छह लाख रुपये लिए और आपस में बांट लिए। उसने यह भी बताया कि शादी के बाद ससुराल से नकदी और कीमती सामान लेकर भागने की योजना थी। शिकायत और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर ख्याला थाना पुलिस ने गैंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों लवली उसके पति कमल लोहरा और दीपू उर्फ राकेश एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें