फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने पर कैंटर से टकराई पिकअप, महाकुंभ जा रहे 3 लोगों की मौत; 10 घायल

Sun, 23 Feb 2025 03:21 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को झपकी आ गई, जिससे पिकअप कैंटर से टकरा गई।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देवबंद सहारनपुर निवासी राहुल सिंह अपने परिवार के 13 सदस्यों के साथ छोटे हाथी (पिकअप) वाहन से आगरा होते हुए प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। पिकअप चालक को झपकी आ गई, जिससे पिकअप कैंटर से टकरा गई।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे छोटा हाथी पिकअप के चालक को नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी वाहन में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जेवर पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय साहब सिंह, 65 वर्षीय श्रीमती रोशनी और 60 वर्षीय श्रीमती रामवती शामिल हैं। 

घटना में घायल अन्य दस लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इनमें 36 वर्षीय राहुल सिंह, 44 वर्षीय हरपाल, 45 वर्षीय पूनम, 45 वर्षीय अनीता, 21 वर्षीय सलोनी, 40 वर्षीय नीलम, 50 वर्षीय पिंकी, 13 वर्षीय यशवीर, 38 वर्षीय बच्चन और 55 वर्षीय ओमवती शामिल हैं। परिजनों की मांग पर घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने निजी स्थान पर उपचार करा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद आ जाना माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान हो सके। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता उपाय किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें