फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
विज्ञापन

25 अक्तूबर से दो नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें मुरादाबाद, लखनऊ, शाहजहांपुर और बिजनौर के बीच संचालित होंगी। इससे परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04322 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को चलेगी। यह मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ में ठहराव के बाद शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04321 इन्हीं तारीखों पर शाम सात बजे लखनऊ से रवाना होकर अगले दिन रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन संख्या 04324 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को शाम 6:55 बजे मुरादाबाद से चलेगी। रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ में ठहराव के बाद अगले दिन रात 12:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04323 लखनऊ से 26 और 31 अक्तूबर व दो नवंबर को रात 1:35 बजे रवाना होकर सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन संख्या 04325 शाहजहांपुर-बिजनौर विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को सुबह 7:10 बजे शाहजहांपुर से चलेगी। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला जंक्शन, चांदपुर सियाऊ हॉल्ट और हल्दौर में ठहराव के बाद दोपहर दो बजे बिजनौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04326 इन्हीं तारीखों पर शाम 6:55 बजे बिजनौर से रवाना होकर अगले दिन रात 1:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें