फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के तीन नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि,  नागरिक अस्पताल की दो स्टाफ नर्स और मेदांता का एक स्वास्थकर्मी संक्रमित 

Wed, 29 Apr 2020 09:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार को जिले के 3 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसमें नागरिक अस्पताल की 2 स्टाफ नर्स और मेदांता का एक स्वास्थकर्मी है। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। वहीं, दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में 3 नए मरीजों के सामने आने के बावजूद सिर्फ 16 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नागरिक अस्पताल की दोनों स्टाफ नर्सों की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई थी। संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान ही दोनों कोरोना की चपेट में आ गईं। मरीजों को सेक्टर-9 ईएसआई अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ओमनगर व एक स्टाफ नर्स अशोक विहार की निवासी है, वहीं मेदांता अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी इस्लामपुर गांव का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

243 कोरोना संदिग्धों से लिया नमूना
बुधवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर 243 कोरोना संदिग्धों से नमूना लिया गया। इसमें 170 नमूने शासकीय लैब व 73 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक कोरोना के प्राथमिक लक्षणों वाले 5392 मरीजों से नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से 5048 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 54 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 290 मरीजों की जांच रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें