फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में ऑपरेशन के बाद युवक और प्रसव के बाद महिला में कोरोना की पुष्टि

Wed, 29 Apr 2020 08:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए हैं। एक युवक में यूरिन स्टोन के ऑपरेशन करने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक वैशाली सेक्टर पांच का रहने वाला है। 
विज्ञापन


यूरिन ब्लडर में पथरी होने पर कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में उसका दो दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई। उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है। 

डासना निवासी महिला प्रसव के बाद कोरोना पाजिटिव पाई गई है। महिला का प्रसव मेरठ मेडिकल कालेज में हुआ था, वहीं पर उसकी जांच भी हुई थी। 

सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि प्रसूता पहले से ही मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती है, जबकि युवक को रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के निवास वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें