फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो को लगी गोली; एक पर सौ से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 08:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां रोहिणी के बेगमपुर में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश पकड़े गए हैं। दो के पैर में गोली लगी है। वहीं गिरफ्तार एक बदमाश पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी के बेगमपुर इलाके में आज तड़के पुलिस और सेंधमारी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली, गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, इनके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। घायल दो बदमाशों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और क्रेटा कार बरामद की है।

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार एक बदमाश पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। गैंग के बदमाश कार से आकर दिल्ली में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्मी के लिए रहें तैयार: सप्ताह के अंत तक बढ़ने लगेगा दिन का तापमान, मार्च के अंत में इतना पहुंच सकता है पारा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें