फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्राले की भिड़ंत में एक ही परिवार ने खोए तीन सदस्य

Tue, 28 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पाली भाखड़ी रोड पर दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी जिसमें तीन सुवकों की मौत हुई । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भांखरी-पाली रोड पर रविवार रात कार और ट्रॉले की आमने सामने की भिड़ंत में गांव पावटा के एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि मोहित घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


तीनों आपस में चाचा-ताऊ के लड़के थे। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात राहुल के कोटला दिल्ली निवासी मामा के घर में एक मांगलिक कार्यक्रम था। उन्होंने डेरा फतेहपुर के एक फार्म हाउस में समारोह रखा था। चारों राजीव की स्विफ्ट कार में उस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

पावटा गांव में विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11 बजे वापस लौट रहे थे। राजीव कार चला रहा था और अमित सामने साथ वाली सीट पर बैठा था। मोहित और राहुल पीछे बैठे थे। इस दौरान भांखरी-पाली रोड पर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सामने से आ रहे एक ट्रॉले ने कार में जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में अमित (32), राजीव (29) और राहुल (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परिवार वालों ने बताया कि राजीव निजी यूनिवर्सिटी में नौकरी करते थे, वहीं अमित और राहुल घर पर रहकर खेती बाड़ी करते थे।

पाली चौकी प्रभारी जगदीप सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रॉला राजस्थान नंबर का है। चालक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम राजस्थान रवाना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें