फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता को मिलेगी तीन लाख मदद

Sun, 23 Dec 2018 01:06 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग के प्रयास से तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता मासूम को तीन लाख रुपये की मदद राशि मिलेगी। दिल्ली की एक अदालत ने यह आदेश दिया है। यह मुआवजा दिल्ली सरकार की पीड़ित मुआवजा स्कीम के तहत दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, उसकी ओर से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग के समक्ष एक प्रार्थना पत्र पेश किया गया था। इस पर कोर्ट ने बच्ची को सहायता राशि देने का आदेश दिया। आयोग ने बताया कि 16 दिसंबर को दुष्कर्म की शिकार बच्ची का एक गंभीर ऑपरेशन भी हुआ है। 

वह अब भी अस्पताल में है। बच्ची के माता-पिता गरीब हैं। आयोग ने वर्ष 2017 में दुष्कर्म पीड़िता सहायता केंद्र की शुरुआत की थी। इस केंद्र में दुष्कर्म के हर केस की जानकारी पुलिस देती है। यह काउंसलिंग देने के साथ उनकी कानूनी लड़ाई में भी मदद करता है। 
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुआवजा दुष्कर्म पीड़िता की वेदना कम नहीं कर सकता। पीड़िता को पैैसों की जरूरत होती है। बच्ची को ठीक होने के लिए और पैसों की जरूरत हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्ची की मदद के लिए लोग livingpositive@gmail.com मेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें