फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम खाली करा रहा था कारखाना, दिल के दौरे से मालिक की मौत

Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शाहदरा के राम नगर इलाके में निगम कर्मियों ने कारखाने खाली कराने के लिए मालिक वीरेंद्र पांचाल (52) पर ऐसा दबाव बनाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


निगम अधिकारियों के कहने पर शनिवार को वीरेंद्र अपना कारखाना खाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वीरेंद्र के परिवार ने पुलिस से किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पांचाल परिवार के साथ 1/3732, गली नंबर-3, राम नगर में रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने कई साल से लोहा काटने की मशीनें लगा रही थीं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन से निगम कर्मी मशीनें कहीं और शिफ्ट करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


कई बार निगमकर्मी उनके घर आए। इससे वीरेंद्र काफी परेशान थे। शनिवार को वीरेंद्र ने कारखाना दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई और मशीनें शिफ्ट कराने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें