दिल्ली में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर) के 3 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से ग्रेनेड और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आतंकियों से पूछताछ शुरू कर दी है जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।
दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान हो चुकी है। इनका नाम ताहिर अली खान, हरिस मुश्ताक खान और असिफ सुहेल नादाफ के रूप में की गई है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी भी बरामद किए गए हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 नंवबर को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकी अंसार उल हक (28) को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अंसार ने मुखबिरी कर जम्मू कश्मीर (सीआईडी ब्रांच) पुलिस में तैनात एसआई इम्तियाज अहमद मीर की हत्या करवाई थी।
हत्या में अंसार ने महिला मित्र का इस्तेमाल किया था। महिला मित्र एसआई की लोकेशन अंसार को और अंसार आगे आतंकियों को देता रहा। आरोपी करीब पांच वर्ष से एचएम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने अंसार की गिरफ्तारी की सूचना जम्मू कश्मीर पुलिस को दे दी है।