फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन घायल

Wed, 30 Jul 2014 03:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रौनीजा गांव के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारुति कार में टक्कर मार दी। हादसे में मारुति सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के मेगा-वन सेक्टर निवासी धनंजय कुमार अपने पिता सुरेश, मां माया और पत्नी अनीता के साथ सोमवार को मारुति कार से सायं करीब पांच बजे आगरा जा रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर रौनीजा गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में माया, अनीता और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षा गार्डों ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्विफ्ट को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ रबूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें