फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑनलाइन सामान बुक करा डिलीवरी बॉय को लूटते थे ये तीन बदमाश, ऐसे आए पुलिस के हाथ

Tue, 24 Dec 2019 08:30 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली स्थित बवाना थाना पुलिस ने ऑनलाइन सामान बुक करा उसे लाने वाले डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों बवाना निवासी फरजान, आयुष रावत और शकूरपुर गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच हजार रुपये, तीन मोबाइल, एक स्वैप मशीन, बाइक और स्कूटी बरामद हुई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर को जींदपुर निवासी विकास कुमार ने शिकायत देकर कहा कि वह ई-कार्ट लॉजिस्टिक कंपनी में डिलीवरी बॉय है। ममता नाम की महिला की बुकिंग पर वह डिलीवरी के लिए आया था। उसने ममता को फोन मिलाया तो एक लड़के ने उठाया और कहा कि ममता उसकी मां है। युवक स्कूटी से आया और विकास को अपने साथ एक कमरे पर ले गया। खाली कमरे में पहले से मौजूद दो-तीन युवकों ने उससे सामान छीन लिया।

वहीं, पुलिस ने तकनीकी जांच से बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को उन्होंने नन्हे नाम के युवक से भी दस हजार रुपये लूटे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें