25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन स्कूल-कॉलेजों समेत दफ्तरों में भी छुट्टियां होती हैं। ऐसे में अगर आप भी कल घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाईए, क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में क्रिसमिस के चलते बुधवार को कई मार्गों पर जाम लग सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने ये कहा है कि जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक को परवर्तित किया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार गोल डाकखना स्थित पवित्र ह्दय कैथेड्रल, संसद मार्ग स्थित फ्री चर्च और चर्च रोड स्थित दा कैथेड्रल चर्च ऑफ मोचन आदि चर्चे में भारी संख्या में श्रृद्धालु प्रार्थना करने आ सकते हैं।
इस कारण गोल डाकखाना, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, पटेल चौक और चर्च रोड पर ट्रैफिक भारी हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर गोल डाकखाना गोलचक्कर, गोल डाकखाना की ओर जाने वाला भाई वीर सिंह मार्ग- पटेल चौक, अशोक रोड और कनट प्लेस का बाहरी सर्किल आदि जगहों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए मार्ग खुले रहेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे बुधवार को अपने गंतव्य के लिए घरों से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।