तीनों स्वरूप नगर इलाके में रहते हैं और अलीपुर में फूलों का कारोबार करते हैं। रविवार सुबह तीनों यमुना किनारे खेतों से फूलों को तोड़ने आए थे। फूल तोड़ने के बाद तीनों नहाने के लिए यमुना नदी में चले गए। नहाने के दौरान तीनों गहने पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर शराबा होने पर वहां मंदिर के पुजारी राजकुमार आ गए। उन्होंने अन्य पुजारियों को बुलाकर रस्सी की मदद से युवकों को बचाने की कोशिश करने लगे।
इन लोगों ने रोशन के पास रस्सी फेंकी, वह इसे पकड़ कर नदी से बाहर आ गया। जबकि अन्य दो युवक बाहर नहीं निकल पाए। घटना की जानकारी तुरंत अलीपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी जानकारी एनडीआरएफ और वोट क्लब के गोताखोरों को दी। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक लापता हुए युवकों राकेश और राजीव का कोई सुराग नहीं मिला है।