फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की हेरोइन के साथ दो महिलाओं सहित तीन विदेशी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों में मोजाम्बिक की दो महिलाओं को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर 10 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इन महिलाओं की निशानदेही पर ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आइवरी कोस्ट के एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एनसीबी के दिल्ली जोन के निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया आरोपी पुरुष को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने हेरोइन तस्करी की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। 

भारत में यह तस्करी अफगानिस्तान से मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के रास्ते की जा रही थी। सभी आरोपियो से उच्च गुणवत्ता की 14.5 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


इसे तस्करी का दरअसल नया रूट बताया जा रहा है। आमतौर पर हेरोइन की तस्करी दुनिया के पश्चिमी हिस्से के रास्त की जाती है। मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी महिलाएं इस खेप को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-106 में सौंपने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें