फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक नागरिक पर दर्ज है आपराधिक मामला, दो को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन विदेशी नागरिकों जस्टिस, स्टेनली डेविड और अमोनी जूनियर को पकड़ा है। अमोनी जूनियर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आपराधिक मामला दर्ज था। वह अदालत की सुनवाई से बच रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने दो नागरिकों को निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि तीनों नागरिक नाइजीरिया के रहने वाले हैं। छानबीन के दौरान किसी ने भी कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि अमोनी जूनियर पर नरेला थाने में 2020 में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज है। अमोनी जूनियर को नरेला थाने के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें