फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल ने ले ली दो की जान

Wed, 01 Jan 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना फरीदाबाद रोड पर हुई। फरीदाबाद से गुड़गांव की ओर आ रहा ट्राला (GJ-05 AZ 2119) अचानक पलट गया। इससे ट्राले में भरे लोहे के रोल गिरने लगे।

इसी दौरान यहां से गुजर रहे बल्लभगढ़ निवासी रोहतास पुत्र गजाधर और पारस पुत्र गुलशन को एक रोल कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद एक के बाद एक कई रोल उनके ऊपर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना एक्सप्रेसवे पर गांव खांडसा के पास सनबीन कंपनी के सामने हुई। यहां एक ट्राला खराब हो गया। उसका चालक उसके नीचे घुस कर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आए एक कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे कैंटर चालक जेवर निवासी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राले का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें