फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, चौथे की हालत नाजुक

Mon, 12 Oct 2020 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • मोती नगर इलाके में शादीपुर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, ट्रॉली में लदे थे लोहे के बड़े-बड़े गाटर
  • अंधेरा और कार की रफ्तार अधिक होने के कारण नहीं दिखी ट्रैक्टर की ट्राली और हो गया हादसा, जांच जारी
  • पंजाबी बाग से खाना खाकर लौट रहे थे चारों दोस्त, पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिवार को सौंपे
विज्ञापन
तीनों दोस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथे दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात को स्विफ्ट सवार चारों दोस्तों की कार शादीपुर फ्लाईओवर पर पंक्चर खड़े एक ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। ट्राली में लोहे के बड़े-बड़े गाटर लदे हुए थे। अंधेरे और रफ्तर अधिक होने के कारण हादसा हो गया। गाटर कार के अगले हिस्से में अंदर तक घुस गए। 

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त राजेश शर्मा (37), तरुण गुप्ता (42) और चरणदीप सिंह (38) के रूप में हुई है। तीनों ही पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके के रहने वाले हैं। हादसे में घायल चौथे दोस्त परवीन सिंह (38) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के समय चारों दोस्त पंजाबी बाग के एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1.30 मोती नगर थाने को सूचना मिली कि कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने शादीपुर फ्लाईओवर के ऊपर कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर के अलावा लोकल पुलिस वहां पहुंच गई। घटना स्थल का नजारा बेहद खौफनाक था। ट्रैक्टर ट्राली का बायीं ओर वाली टायर पंक्चर था। उसमे लदे लोहे के बड़े-बड़े गाटर कार में आगे की ओर से अंदर घुसे हुए थे। 
विज्ञापन


चालक सीट पर बैठे राजेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि तरुण और चरणदीप की सांसे चल रहे थीं। तुरंत घायल तरुण, चरणदीप और परवीन को नजदीकी एबीजी अस्पताल मोती नगर ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में तरुण व चरणदीप ने भी दम तोड़ दिया। घायल परवीन की हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि घायलों और मृतक को कार से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार के कुछ हिस्से को काटा गया। चरणदीप के पिता कमलजीत सिंह ने बताया कि चारों बचपन के दोस्त थे। शनिवार को झिलमिल में रहने वाला दोस्त परवीन रात 10 बजे उनके घर अपनी कार लेकर पहुंचा था। दोस्तों ने पंजाबी बाग खाना खाने का प्रोग्राम बनाया। जाते समय खुद परवीन कार चला रहा था। आते समय राजेश कार चलाने लगा। 

चरणदीप नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में आईटी डिपोर्टमेंट में था। वहीं राजेश एक निजी कोरियर कंपनी में बेहद ऊंचे पद पर था। इसके अलावा तरुण का अपने घर पर ही कंप्यूटर हार्डवेयर का काम था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें