फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: तीन दिन की नवजात की अपहरण के बाद हत्या, तालाब किनारे मिला शव

Thu, 28 Mar 2019 03:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी से तीन दिन की नवजात बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। नवजात को 22 मार्च आधी रात के बाद घर से सोते हुए कोई उठा ले गया था। अपहरण के तीन दिन बाद मंगलवार शाम को बच्ची का शव घर के पास ही जमा गंदे पानी के तालाब के किनारे मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

राजीव कॉलोनी निवासी महेश उर्फ भोला ने बताया कि 20 मार्च को उनकी पत्नी अरुणा ने बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक होने के कारण एक दिन बाद 22 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन


रात को नवजात बच्ची को लेकर उनकी पत्नी सो गई। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अरुणा की आंख खुली तो बच्ची को न पाकर उसने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोगों के साथ आस पड़ोस के लोग भी उठ गए। 
विज्ञापन

बच्ची की तलाश शुरू हुई, मगर कुछ पता नहीं चला। तड़के लोग सेक्टर-58 थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और परिजनों को शिकायत देने को कहा। मगर उस समय परिजनों ने किसी जानवर द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की बात कहकर शिकायत नहीं दी। 

इस दौरान परिजन अपने स्तर पर बच्ची की तलाश करते रहे। भोला के अनुसार मंगलवार शाम को एक महिला ने उन्हें बताया कि थोड़ी दूर पर जमा गंदे पानी के तालाब के किनारे एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। इस पर भोला व परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह उनकी ही बच्ची का शव था। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार बच्ची के नाक और आंख के पास चोट के निशान हैं और खून निकल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें