गाजियाबाद के नीतिखंड में बंद फ्लैट के अंदर बुजुर्ग का तीन दिन पुराना शव मिला है। पड़ोसियों ने डायल 112 पर फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड में बंद फ्लैट के अंदर 50 साल के बुजुर्ग का तीन दिन पुराना गला हुआ शव मिला है। पड़ोसियों ने डायल 112 पर फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी थी। इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो बेड पर बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग फ्लैट में अकेले रहते थे। उनकी कोई देखभाल करने वाला नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।