फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेला देख सादे कपड़ों में खड़े पुलिसवाले को ही लूटने लगे बदमाश, 3 गिफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बढ़ती झपटमारी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने रणनीति बनाकर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मयूर विहार इलाके में रविवार को सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को मोबाइल फोन देकर सुनसान स्थान पर खड़ा किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान चार बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। लूटपाट के दौरान पुलिस ने तीन पर काबू पा लिया, जबकि एक फरार हो गया। बदमाशों से दो चाकू, दो मोबाइल फोन और दो चोरी की बाइक मिली हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आस मोहम्मद उर्फ सोनू, सलमान खान और विकास उर्फ पाउ हैं। कुछ दिन से बदमाश सड़क पर फोन से बात करते हुए लोगों से मोबाइल झपट रहे थे। पुलिस ने मयूर विहार में समाचार अपार्टमेंट के पास मार्केट के पास सिपाही जितेंद्र को सादे कपड़ों में भेजा। 
विज्ञापन


जितेंद्र फोन पर बात करने का नाटक करने लगा। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने जितेंद्र से मोबाइल झपटने की कोशिश की। फोन झपटने में सफल न होने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर सिपाही से मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस बीच, छिपकर बैठे पुलिसकर्मियों ने तीन आरोपियों को दबोच लिया।

पीएम के रोड शो के दौरान महिला पत्रकार का फोन झपटा 

अमेरिका से लौटने के बाद निकले प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान एक टीवी चैनल की महिला पत्रकार इला काजमी से फोन झपटकर बदमाश फरार हो गया। शिकायत मिलने पर दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

शिकायत में इला काजमी ने कहा है कि रोड शो की कवरेज के लिए वह पालम स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास थीं। इसी दौरान किसी ने उनका फोन झपट लिया। इला काजमी का आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

 
विज्ञापन

रोहिणी में अभियान चलाकर दबोचे कई बदमाश

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में रोहिणी जिला पुलिस ने रविवार शाम 6 से 8 बजे तक जापानी पार्क में विशेष तलाशी अभियान चलाकर 40 लोगों की जांच की। इसमें से 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच की गई और सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

इसी तरह पूर्वी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर पुलिस ने 9 लूटेरे, 5 झपटमार, 9 वाहन चोर, 7 शराब तस्कर, 2 ड्रग तस्कर और 20 जुआरी गिरफ्तार किए हैं। इनके अलावा 2 भगोड़े, 14 घोषित बदमाश भी दबोचे गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने 14 पिस्टल 9 दोपहिया वाहन, 5 सोने की चेन, 9 मोबाइल फोन, 9 तमंचे, दस कारतूस और दो चाकू बरामद किए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें