फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV रोकथाम की कोशिश नाकाम, तीन केस सामने आए

Sat, 05 Jul 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एचआईवी वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। विभाग ने तीन दंपतियों में एचआईवी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी (हैक्स) ने इन सभी पीड़ितों की विस्तृत रिपोर्ट विभाग से तलब की है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी पीड़ित जांच के लिए जून में बीके अस्पताल स्थित इंटिग्रेटेड काउंसलिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर में आए थे।

सेंटर ने अपनी मासिक रिपोर्ट शुक्रवार को तैयार की, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। सभी पीड़ित बल्लभगढ़ और एनआईटी से हैं।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि तीनों दंपतियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान जो भी जानकारी मिलेगी, उसे हैक्स को दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें