फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में तीन जमाती और पॉजिटिव, सभी किए गए क्वारंटीन, कुल संख्या हुई 46

Tue, 21 Apr 2020 02:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले में सोमवार को तीन नए करोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। ये सभी जमात से जुड़े है। जांच रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जनहित इंस्टीट्यूट स्थित क्वारंटीन सेंटर से राजेंद्र नगर में ईएसआई कोविड-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस तरह से अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जिसमें 27 अकेले जमाती है। इनमें भी 14 जमाती बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकती है। क्योंकि बड़ी संख्या में अभी रिपोर्ट आनी बाकी हैं। कोलकाता निवासी तीनों लोग क्वारंटीन किए जाने से पहले लोनी व पसौंडा की मस्जिद में रहते थे, जिन्हें बीते दिनों जनहित इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किया गया था। 

स्वास्थ्य विभाग के सामने अब आने वाले दिनों में चुनौती बड़ी है। क्योंकि बड़ी संख्या में जमातियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यहां पर सबसे अहम बात यह है कि पहले रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यहां तक कई मामलों में कोरोना के लक्षण भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें