फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह फिर आएंगी तीन व्यवसायिक योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में व्यवसायिक प्रॉपर्टी खरीदने का एक और मौका अगले माह मिल सकता है। प्राधिकरण जून में फिर से तीन व्यवसायिक योजनाएं लांच करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दुकानों, छोटे भूखंडों और बिल्डरों के लिए बड़े भूखंडों की योजना लांच की जाएगी। दरअसल, प्राधिकरण ने बीते जनवरी माह में 27 भूखंडों की योजना निकाली थी, मगर दस भूखंड ही बिके।

बाकी के 17 भूखंडों के लिए आवेदन पत्र ही नहीं आए, जिसके चलते उन बचे भूखंडों को फिर से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

500 से 3000 वर्ग मीटर तक के होंगे भूखंड

प्राधिकरण बचे हुए भूखंडों को फाइनल करने में जुट गया है। इनमें पांच सौ से लेकर तीन हजार वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। उससे पहले 106 दुकानों की योजना जुलाई 2013 में लॉन्च की गई थी।

इसमें भी 35 के आसपास दुकानें ही आवंटित हो सकीं। बाकी के लिए आवेदन न आने से रह गईं। उन दुकानों को भी फिर से आवंटित करने की तैयारी है।

इसके अलावा कुछ और बड़े भूखंडों की योजना लाने की तैयारी चल रही है। इन पर मॉल बनाए जा सकेंगे, जिसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही हैं। इन भूखंडों की संख्या अभी तय नहीं है। ये तीनों ही योजनाएं अगले माह आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें