फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, तीन बच्चों का पिता फोन में देखता था अश्लील वीडियो

Sun, 16 Jun 2019 12:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
आरोपी पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूम के साथ हैवानियत और फिर हत्या विनोद राय उर्फ पप्पू ने की है यह सुनकर सब हैरान हो गए। भजन कीर्तन करने की वजह से इलाके में उसकी अच्छी पहचान थी। मगर इन दिनों वह अश्लील वीडियो के चक्कर में फंस गया था। 
विज्ञापन


इस दलदल में इस कदर फंसा की हवस से जीत नहीं पाया। दरिंदगी भी उसने ऐसी की कि जिस पहचान को बनाने में वर्षों बीत गए थे चंद सेकेंड में ही खत्म हो गया। शायद यही वजह थी कि भीड़ से आरोपी को मार देने पर आमादा थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर उसकी जान बचाई और जेल भेजा। 

विनोद इन दिनों घर पर अकेला था। पत्नी 19 साल के बेटे के साथ मुंबई रिश्तेदारी में गई हुई थी। आसपास के लोग भी यह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि विनोद ऐसा जघन्य अपराध कर सकता है। आरोपी की दो बेटियां भी हैं। 
विज्ञापन


दोनों की शादी भी हो चुकी है। नाती भी है और इन सब के बीच अपराध करने के बाद उसे पछतावा भी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन दिनों वह पोर्न वीडियो ज्यादा देखने लगा था।  
विज्ञापन

52 साल के आरोपी ने जुर्म कबूल किया, बोला-खुद पर काबू नहीं कर पाया

उसके एक साथी ने मोबाइल में वीडियो देखकर आपत्ति भी जताई थी मगर वह इसका आदी हो गया था। उधर, रिश्तेदार भी पप्पू की हरकत से सन्न हैं। पत्नी और बच्चों को कई लोगों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की मगर सबका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 

आपको बता दें कि अलीगढ़ में मासूम से दरिंदगी को लोग अभी भूले नहीं है कि गोरखपुर में भी ऐसी ही वारदात सामने आ गई। सिकरीगंज इलाके के एक गांव से सात साल की बच्ची का अपहरण कर हैवानियत के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दरिंदे ने सनसनी फैला दी। शुक्रवार की देर रात वारदात के बाद गांव वालों ने आरोपी विनोद राय उर्फ पप्पू को घेर लिया था। 

इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाया और जघन्य अपराध कर बैठा। अपहरण, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें