फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में कार गिरने से तीन डूबे, एक शव बरामद

Sat, 04 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चौना गांव के नजदीक शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार कार गंग नहर में जा गिरी। हादसे में कार  सवार चाचा-भतीजा समेत तीन लोग डूब गए। गांव के एक युवक ने नहर से एक युवक को निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वहीं काफी तलाश के बावजूद युवक के चाचा और कार चालक का पता नहीं चल पाया है। पानी अधिक होने के कारण तलाश करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए नहर के पानी को बंद कराकर उसे कम कराया जा रहा है। 

जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी सोनू (28) पुत्र जगदीश और उसका चाचा दारा (42) को मथुरा करने के लिए जाना था। इसके लिए वे गाजियाबाद से किराये पर कार लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान चौना गांव के नजदीक मोड़ पर गति तेज होने के चलते कार गंग नहर में जा गिरी और देखते ही देखते डूब गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने तुरंत छलांग लगाकर नहर में डूबे सोनू को निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उसने बताया कि उसने दो और लोगों को गाड़ी से निकलकर नहर में गिरते देखा था। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नहर में डूबे सोनू के चाचा और कार चालक की तलाश करा रही है।

कार का भी अब तक पता नहीं चला है। पानी अधिक होने के चलते तलाश करने में दिक्कत होने पर नहर का पानी बंद कराया गया है। पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह तक पानी कम हो जाएगा। इसके बाद दोबारा तलाश की जाएगी। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें