फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नजफगढ़ में तालाब में नहाने गए तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत

Tue, 28 May 2019 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नजफगढ़ के रावता गांव में सोमवार दोपहर तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने की खबर पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोंरों की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में तीनों बच्चों को तालाब से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। जाफरपुर कलां थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक शुभम (16), पीयूष (13) और रुद्राक्ष (11) अपने परिवार के साथ रावता गांव में रहते थे। पिता अमन सिंह गांव में ही डेयरी चलाते हैं। शुभम व पीयूष पास के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा के छात्र थे, जबकि रुद्राक्ष सातवीं में पढ़ता था। फिलहाल स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। गांव के बच्चे अक्सर तालाब में नहाने चले जाते हैं। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ऐसा ही हुआ। तीनों लड़के मां से खेलने जाने की बात कर घर से निकल गए और दोस्तों के साथ गांव में ही बने तालाब में नहाने लगे।

इस दौरान रुद्राक्ष को डूबते देखकर दोनों भाई उसने बचाने के लिए तलाबा के बीचोबीच पहुंच गए। यहां पानी गहरा होने के कारण वे भी डूबने लगे। इन्हें डूबता देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने पहले खुद ही बच्चों को तालाब से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में तीनों को अचेत हालत में पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना के बाद अमन सिंह के घर में कोहराम मच गया। परिवार में अब कोई बच्चा नहीं है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। गम में डूबे परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें