फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के लिए करते थे लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2019 01:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से दिल्ली आकर स्पोर्ट्स बाइक पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जींद (हरियाणा) निवासी अमित, आकाश और रोहतक निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने और नशे की लत को पूरा करने के लिए लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, तीन चाकू, चोरी की एक स्पोर्ट्स बाइक व चार लूटे गए मोबाइल बरामद किए हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि 14 फरवरी को नजफगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने सुबोध झा (24) नामक युवक को लूटपाट के दौरान चाकू से गोद दिया था। वारदात के बाद बदमाश उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को मामले की छानबीन के लिए लगाया गया। इस बीच पुलिस को पता चला कि हरियाणा से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश नंगली डेयरी इलाके में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूमते हुए तीनों बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को पता चला कि बाइक को बदमाशों ने द्वारका नॉर्थ से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें