फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कमरों का घर, बिजली का बिल 85.81 लाख रुपये

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली एंक्लेव में तीन कमरों के छोटे से घर में रहने वाले देवेंद्र सिंह का बिजली बिल विभाग ने 85 लाख 81 हजार 336 रुपये का भेजा है। विभाग के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तिगांव विधायक ललित नागर से शिकायत की है। विधायक ने बिजली विभाग के एसई को मामले से अवगत कराया, उन्होंने बिल सही करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण समिति दीपावली एंक्लेव के पदाधिकारी बुधवार को देवेंद्र सिंह के साथ विधायक ललित नागर से मिले। देवेंद्र सिंह ने विधायक को बताया  कि वह 50 वर्ग गज के मकान में रहते हैं, घर में नाम मात्र के ही बिजली उपकरण हैं।

बिजली विभाग ने दो महीने का 85,81,336 रुपये का बिल भेजा है। निम्न-मध्यम आय वर्ग का परिवार भारी बिल आने से परेशान है। देवेंद्र ने बताया कि वह कई बार बिजली विभाग के दफ्तर गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक ललित नागर ने विभाग के एसई से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसई ने विधायक को जल्द ही बिल ठीक कराने का विश्वास दिलाया। ललित नागर ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार सरप्लस बिजली होने का दावा कर रही है वहीं तिगांव के ग्रामीण क्षेत्र व कॉलोनियों में मात्र छह घंटे बिजली आ रही है, ऊपर से लाखों-हजारों में बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सरकार औैर बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अगर गलत बिल भेजने का सिलसिला नहीं रुका तो वह क्षेत्र की जनता के साथ एसई कार्यालय का घेराव करेंगे। विधायक से मिलने वालों में देवेंद्र सिंह, पीके सिंह, अशोक कुमार, अंकुर सिंह, आरवी वर्मा, अजय कुमार, जयनाथ पंडित, सुखबीर सिंह, जैना पंडित, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें