फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड चोरी करते थे बाइक, तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में अल्फा कमर्श्यल बेल्ट में पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना अभी फरार है। ये गिरोह डिमांड पर ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, दादरी समेत दूसरे शहरों से बाइक चोरी करते थे। इन पर पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी (देहात) डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कासना पुलिस रविवार शाम अल्फा कमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों बाइक चोरी की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष और नकुल निवासी ग्राम सनैदा भाईपुर और जितेंद्र निवासी डेटा खुर्द अलीगढ़ हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना हरीश के इशारे पर तीनों बिजेंद्र नामक युवक को ऑन डिमांड पर बाइक चोरी कर तीन हजार रुपये में बेचते थे।

तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गोदाम से 14 बाइक बरामद की हैं। तीनों पर दादरी, कासना, बुलंदशहर में पांच मुकदमें दर्ज हैं। इस कार्रवाई पर टीम प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने 2500 रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें