फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बुआ ने बच्चे पर डाला तेजाब, गंभीर

Tue, 23 Sep 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में दादरी के मेवातियान मोहल्ले में 17 दिन पहले डेढ़ साल के बच्चे पर सौतेली बुआ के तेजाब डालने के मामले में कार्रवाई की मांग पर परिजनों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


दिल्ली के अर्बन अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर वापस भेजा। तेजाब फेंकने के कारणों का पता नहीं चला सका है। माना जा रहा कि सौतेली बुआ की औलाद नहीं होने पर उसने ऐसा किया।

दादरी स्थित मेवातियान मोहल्ले में पांच सितंबर को फैजाद का डेढ़ साल का बेटा आर्यन चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान आर्यन की सौतेली बुआ सितारा (35) ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक बुआ जा चुकी थी।
विज्ञापन


परिजन तुरंत ही बच्चे को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रिफर कर दिया गया। परिजनों ने पांच सितंबर को ही दादरी कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को परिजन समेत करीब चालीस लोग दादरी कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाली प्रभारी आर के पाराशर ने लोगों को शांत कराकर युवती के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें