फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार का अपहरण करने आए होमगार्ड समेत तीन गिरफ्तार, जर्नालिस्ट ने स्टिंग कर वसूले थे 2.90 लाख

Wed, 13 Mar 2019 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार अपहरणकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पत्रकार का अपहरण करने से पहले पुलिस ने होमगार्ड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नशे के इंजेक्शन, तमंचा, चाकू और कार बरामद हुई है। पत्रकार ने आरोपी के स्पा सेंटर का स्टिंग करके 2.90 लाख रुपये वसूल लिए थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि एक पत्रकार का अपहरण करने जा रहे तीन आरोपियों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना नाम अंकुर पाराशर निवासी राजीव नगर थाना हर्ष विहार दिल्ली, आदिल न्यू सीलमपुर मार्केट दिल्ली वर्तमान निवासी तुलसी निकेतन साहिबाबाद, शाबान निवासी 33 फुटा कबीरनगर नियर शिव मंदिर मौजपुर दिल्ली बताया। अंकुर दिल्ली के गाजीपुर थाने में होमगार्ड है। उसने 2018 में आदित्य मॉल इंदिरापुरम में हाई स्पा नाम से सेंटर खोला था। जहां एक चैनल के पत्रकार ने उसके स्पा सेंटर में स्टिंग कर लिया। स्टिंग करने के बाद अंकुर से ढाई लाख रुपये मांगे। उसने उक्त पत्रकार को ढाई लाख रुपये दे दिए। उसके बाद पत्रकार ने 20 हजार रुपये माह बांधने को कहा। दो माह तक उक्त पत्रकार ने 20 हजार रुपये लिए। घाटा होने पर उसने स्पा सेंटर बंद कर दिया। 

अंकुर ने उक्त रकम पत्रकार को ब्याज पर लाकर दी थी। कर्ज देने वाले लोगों ने अंकुर से तगादा करना शुरू कर दिया। दबाव बढ़ने पर अंकुर ने उक्त पत्रकार के अपहरण की योजना बनाई। उसने दिल्ली के रहने वाले दो बदमाश आदिल व शाबान से संपर्क किया। अंकुर को आठ लाख रुपये की जरूरत थी। कहा कि पत्रकार का अपहरण करने के बाद उसके परिवार से 15 लाख रुपये मांगेंगे और आठ लाख तक भी मिल गए तो छोड़ देंगे। 12 मार्च को उक्त पत्रकार के न्याय खंड स्थित ऑफिस पर अपहरण के लिए जा रहे थे। उससे पहले ही चेकिंग के दौरान इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त पत्रकार के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अन्य दो पत्रकार ने भी रुपये मांगे थे। उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें