फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका हत्याकांड: मारने के बाद मुंह पर डाला पानी फिर नोएडा देखने गया मूवी

Wed, 13 Mar 2019 10:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आरोपी दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षिका की हत्या करने के बाद आरोपी दीपक ने मुंह पर पानी डालकर देखा कि वह जिंदा है या नहीं। उसके बाद वह शिक्षिका को फ्लैट में छोड़कर मूवी देखने के लिए दोस्त के साथ नोएडा चला गया। अगले दिन सुबह आकर कैरी बैग में शव ले जाकर जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक चौधरी 8 मार्च को राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी के फ्लैट में लेकर शिक्षिका को गया। शराब पी। शिक्षिका उससे शादी का दबाव बनाने लगी। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। दीपक नशे में शिक्षिका का गला दबाकर हत्या कर दी। जब शिक्षिका ने बोलना बंद कर दिया तो आरोपी ने पानी के छींटे चेहरे पर मारकर देखे। नहीं उठने पर उसने दोस्त को कॉल किया और नोएडा मॉल में फिल्म देखने के लिए चला गया। नौ मार्च को सुबह फिर फ्लैट पर आया। वह कैरी बैग खरीदकर लाया और उसमें शव को रखकर ले गया।
 
पीटीआई ने कराई थी मुलाकात
जिस स्कूल में पढ़ाती थी, उसके पीटीआई ने दीपक से उसकी मुलाकात कराई थी। वह नौ महीने से रिलेशनशिप में थे।

शिक्षिका के पास से मिला पासपोर्ट व पासबुक
फ्लैट से शिक्षिका का पासपोर्ट और बैंक की पासबुक भी मिली है। शिक्षिका पासपोर्ट लेकर साथ क्यों आई थी। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है, क्योंकि शिक्षिका घर से स्कूल के लिए आई थी। 
विज्ञापन


तलाक के बाद मिले थे 25 लाख
एसपी सिटी ने बताया कि गत वर्ष शिक्षिका का उसके पति से तलाक हुआ था। इस दौरान उसे 25 लाख रुपये मिले थे। यह रकम उसके अकाउंट में बताई जा रही है। इसके अलावा भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

आरोपी की चल रही थी शादी की बात
पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक की शादी की बात चल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि आरोपी दूसरी जगह शादी करे, लेकिन वह लगातार शिक्षिका से शादी के लिए मना करता था। पुलिस को पीटीआई का घटना में कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें