फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार: आरोपियों में एक बीएससी छात्र, किशोरी को चाकू के बल पर बनाया था बंधक

Wed, 23 Sep 2026 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। मौके पर पांच राउंड गोलियां चलीं। आसिफ के पैर में गोली लगी है। आरोपी मुकेश बीएससी (गणित) का छात्र है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीनों आरोपियों आसिफ (34), मुकेश और हेमंत को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। मौके पर पांच राउंड गोलियां चलीं। आसिफ के पैर में गोली लगी है। आरोपी मुकेश बीएससी (गणित) का छात्र है। तीसरा आरोपी हेमंत वकील बताया जा रहा।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आस्था कुंज पार्क में बैठे छात्र-छात्रा को खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया। उन्होंने लड़की को लड़के से अलग किया और उसे एक सुनसान इलाके में ले गए। आसिफ ने लड़की को पिस्तौल और चाकू से धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य आरोपियों ने भी दुष्कर्म किया। आरोपियों के फरार होने के बाद लड़की के दोस्त ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लड़की की एम्स में चिकित्सीय जांच कराई गई। अमर कॉलोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • आरोपी हेमंत व मुकेश हैं सगे भाई दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने तीनों आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। आरोपी वकील हेमंत व मुकेश सगे भाई हैं। मुकेश कॉलेज छात्र है। दोनों फरीदाबाद के मूल निवासी हैं और दिल्ली के श्री निवासपुरी में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें