फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 48 कारोबारियों से 14 करोड़ की ठगी में तीन गिरफ्तार, पोस्ट डेटेड चेक देकर कपड़े लेकर हो गए थे फरार

Fri, 26 Aug 2022 09:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान कृष्णागिरी तमिलनाडु निवासी रवि चेट्टी, टी वेंकेटश और वेंकटरमन के रूप में हुई है। साल 2020 में अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मनोज कुमार ने आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
दिल्ली ईओडब्ल्यू ने पकड़े ठगी के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी नगर मार्केट के रेडीमेड गारमेंटस कारोबारियों से कपड़े लेकर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन जालसाजों को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो फर्जी कंपनियां खोलीं और कारोबारियों को पोस्ट डेटेड चेक देकर कपड़े लेकर फरार हो गए। बाद में चेक बाउंस हो गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कृष्णागिरी तमिलनाडु निवासी रवि चेट्टी, टी वेंकेटश और वेंकटरमन के रूप में हुई है। साल 2020 में अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मनोज कुमार ने आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका गांधीनगर रेडीमेड गारमेंटस मार्केट में कपड़े का कारोबार है। सितंबर 2019 में कमीशन एजेंट रमन कुमार कामाची ट्रेडर्स के शिव कुमार, हनुमान ट्रेडिंग कंपनी के साथिल कुमार, रवि चेट्टी, वेंकटेश और रामजी के साथ दुकान पर आए।

शिकायत के अनुसार, रमन ने आरोपियों को दक्षिण भारत का कारोबारी बताकर कपड़ा खरीदने की बात कही। उन्होंने रेडीमेड कपड़ों को उधार देने का अनुरोध किया और इसकी भुगतान डिलीवरी के 60 से 90 दिनों के अंदर करने की बात कही। कारोबारी ने सौदा तय होने पर सामान को उनके बताए जगह पर पहुंचा दिया। इसके एवज में कामाची ट्रेडर्स और जय हनुमान ट्रेडिंग एंड कंपनी ने पोस्टडेटेड चेक दिया, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसके बाद से कंपनियों के कार्यालय बंद थे और आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपियों ने मार्केट के 48 कारोबारियों से करीब 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। कारोबारियों की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने रमन मुर्गन और सुंदर राजन को साल 2020 में गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। जांच में पता चला कि वेंकटरमन पिछले 20-22 साल से गांधीनगर मार्केट में बतौर एजेंट काम करता था। उसने आरोपी रवि चेट्टी, टी. वेंकटसन और शिवा को दक्षिण भारत का बड़ा व्यापारी बताया। 

आरोपियों ने दो फर्जी कंपनियां भी बनाईं

उन्होंने दो फर्म कामाची ट्रेडर्स और जय हनुमान ट्रेडिंग भी बनाई और कारोबारियों से कपड़े लेकर बाजार से गायब हो गए। निरीक्षक नवीन दहिया के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। 22 अगस्त को पुलिस को तीनों आरोपियों के कड़कड़डूमा इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी तमिलनाडु के कृष्णा गिरी जिले में कपड़े बेचते थे। उन्हें अपने निजी खर्चों के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। उन्होंने गांधी नगर मार्केट के व्यापारियों को एक साथ ठगने की योजना बनाई। खुद को दक्षिण भारत के बड़े व्यापारी बताकर अपने परिचित वेंकटरमन से संपर्क किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें