भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शनिवार आजादपुर मंडी से तीन लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तीन में से एक आजादपुर मंडी में सिक्योरिटी इंचार्ज है जबकि दो अनुबंधकर्मी हैं। ये तीनों ट्रकों की लंबी लाइनों के बीच ट्रक को मंडी के अंदर जल्दी इंट्री कराने के लिए रिश्वत लेते थे।
पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए रीलांच की गई 1031 हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायत पर यह पहली कार्रवाई है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले हेल्पलाइन नंबर शिकायत मिली की आजादपुर मंडी के गेट पर कुछ लोग ट्रक को अंदर घुसाने के लिए पैसे लेते है। शिकायतकर्ता से इसके लिए स्टिंग करके लाने के लिए कहा गया है।